शरीर को अच्छे बनाएं रखने के लिए सुबह की एक्सरसाइज को सबसे अच्छा माना जाता है। रोज सुबह व्यायाम करने से हमारा शरीर तंदुरुस्त और सेहतमंद रहता है। व्यायाम करने से हमें सारा दिन ताजगी महसूस रहती है अौर हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है। अगर हम रोज सुबह व्यायाम करना शुरू कर दें तो हमें इसकी अादत पड दाती है, जिससे किसी तरह की एक्सरसाइज करने में दिक्कत नहीं होती। आज हम आपको रोज सुबह कसरत करने से होने वाले फायदों के बारें में बताएगें।
- सुबह के समय व्यायाम करने से हम ऊर्जावान महसूस करते हैं, जिसके कारण हम तनाव से दूर रहते है। इसे करने से हमारे शरीर के साथ ही हमारे मानसिक को भी फायदा देता हैं।
- रोज व्यायाम करने से आपके सोने, जागने और खाने का समय निश्चित हो जाता है। साथ ही पाचन क्रिया अच्छी होती है और नींद भी अच्छी आती है।
- सुबह की ताजी हवा में एक्सरसाइज करने से शरीर में हार्मोंस संतुलित रहते है अौर स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
- ताजी हवा में हमें मिलने वाली ऑक्सीजन सारे दिन में मिलने वाली ऑक्सीजन से ज्यादा मिलती है। जो कि हमारे फेफड़ों को मजबूत बनाती हैं।
- आप रोज व्यायाम करने से दिन भर में अधिक कैलोरी जला सकते है क्योंकि एेसा करने से अापकी चयापचय क्रिया ऊंची होने लगती है।
- रोज एक्सरसाइज करने से शरीर में रक्त संचार ठीक रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। इसके कारण हमारा इम्यून सिस्टम ठीक रहने से हम बीमार नहीं पड़ते।
- रोज व्यायाम करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट सही रहता है अौर एनर्जी भी मिलती है।
- रात के समय व्यायाम करने से हमें नींद अच्छी नहीं अाती। पर अगर आप सुबह ताजी हवा में नियमित रूप से व्यायाम करेगे तो अच्छी नींद पा सकते हैं।
- व्यायाम करने से शरीर से 'फील गुड' नामक हार्मोन निकलता है जो हमारे तनाव को दूर करता है। जिसके कारम हम सारा दिन अधिक रचनात्मक रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें
एक टिप्पणी भेजें